Text Practice Mode
Malti Computer Center Tikamgarh CPCT
created Yesterday, 04:29 by MCC21
1
549 words
111 completed
0
Rating visible after 3 or more votes
saving score / loading statistics ...
00:00
टीवी पर आने वाले कई मनोरंजक कार्यक्रमों में से एक कार्टून भी है। कार्टून छोटे बालकों का सबसे पसंदीदा व मनोरंजक कार्यक्रम होता है। वे इसे बडे ही चाव के साथ देखते है तथा इसका आनंद उठाते हैं। यह तो हम सभी जानते हैंकि युवा व प्रौढ वर्ग के लिए टीवी पर जो भी कार्यक्रम प्रसारित होते हैं वे सभी छोटे बालकों की मानसिक समझ से बिलकुल परे होते हैं। ऐसे में कार्टून टीवी पर आने वाला ऐसा कार्यक्रम होता है जो छोटे बालकों की समझ को विकसित करता है। इन कार्टूनों की कहानियां हमेशा छोटे बालकों की परेशानियों से व खेलों आदि से जुडी होती है। इसके अलावा अधिकतर कार्टूनों की कहानियां बनावटी होती है किसी सपने के जैसी। कार्टूनों की कहानियां बालकों को अलग ही दुनिया की सैर कराती हैं। बालक भी इन कहानियों को बडे ही रोमांच के साथ देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा बालक कार्टूनों के जरिए सामाजिक आचरण तो सीखते ही हैं लेकिन साथ ही वे अपनी भाषा का भी उचित विकास कर पाते हैं। बालक कई बार भाषा के बहुत से नए पद भी सीख लेते हैं और शायद इसलिए ही बालकों के माता और पिता भी इनको कार्टून देखने से नहीं रोकते। इतना ही नहीं कई कार्टूनों की कहानियां तो ऐतिहासिक भी होती है। जिनके जरिए बालक कई बार मानव इतिहास के साथ साथ अपने देश विशेष के इतिहास से भी रूबरू होते हैं। इसके अलावा बालक प्रकृति को भी कार्टूनों के जरिए बेहतर तरीके से समझते हैं। भारत में जो कार्टून सबसे अधिक प्रचलित है उनमें छोटा भीम व पंचतंत्र की कहानियां तथा डोरेमोन और टॉम एड जेरी आदि शामिल है। कार्टून ऐसे कार्यक्रम होते हैं जिसे युवा भी कई बार बहुत चाव से देखते हैं। जहां बालकों को अधिकतर कार्टूनों में डोरेमोन सबसे अधिक पसंद होता है तो वहीं युवाओं को टॉम एड जेरी कार्टून अधिक पसंद आता है। टॉम एड जेरी की नटखट नोक झोंक व जेरी का चुलबुलापन युवाओं को बहुत भाता है। वहीं अगर बात करें डोरेमोन कार्टून के बारे में तो यह एक जापानी कार्टून है। इसे हिंदी भाषा में डब करने के बाद भारत में प्रसारित किया जाता है। इसे और भी कई दूसरी भारतीय भाषाओं में भारत के अलग अलग क्षेत्रों में प्रसारित किया जाता है। इस कार्टून में डोरेमोन हीरो है जो की एक रोबोट है और इसे अनागत समय काल से यहां भेजा गया है। डोरेमोन के पास बहुत सारे रोमांचक गेजेट हैं जिनके जरिए वह नोबिता की मदद करता है। नोबिता एक आलसी व कमजोर लडका है। वह कभी भी अपना पाठशाला से मिला गृह कार्य पूरा नहीं करता है और हमेशा हर काम में आलस दिखाता है। नोबिता के बहुत सारे मित्र हैं लेकिन वे सभी उसे बहुत परेशान करते हैं इसलिए वह हमेशा रोता रहता है और डोरेमोन से मदद मांगता है। डोरेमोन के गेजेट नोबिता की परेशानी को हल कर देते हैं। कई बार तो डोरेमोन के गेजेट वह कर जाते हैं जो आम या असल जीवन में संभव ही नहीं है। डोरेमोन के सभी गेजेट सुपर पावर वाले तथा जादुई हैं। इसलिए बालकों को यह कार्टून बहुत पसंद आता है। इसके अलावा डोरेमोन नाम का रोबोट है तो आखिर रोबोट लेकिन फिर भी यह खाना भी खाता है और सोता भी है। इसे खाने में डोराकेक बहुत पसंद हैं। इसके साथ ही डोरेमोन बहुत भला है।
saving score / loading statistics ...