Text Practice Mode
0
Rating visible after 3 or more votes
saving score / loading statistics ...
00:00
वर्तमान में सड़क दुर्घटना बहुत तेजी से हो रहे हैं जिसमें चाहे वह पैदल यात्रा हो या वाहनों के द्वारा यात्रा हो देश में प्रतिदिन हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटना हो रही हैं। सड़क दुर्घटना होने का मुख्य कारण कई लोग मानतें है कि लापरवाही तो कई मानते है कि शराब पीकर वाहन चालाना तो कई मानते हैं कि सुरक्षा नियमों का पालन न करना। अगर मानें तो इसमें से सभी बातें सत्य हो सकती हैं किन्तु जो व्यक्ति बिना शराब पिये, नियमों का पालन करते हुये तथा सावधानी से गाड़ी चलाते हुए भी सड़क हादसा का शिकार हुआ तो उसके लिए आप क्या कहेंगें। आज एक ऐसा ही दर्दनाक किस्सा हुआ जिसमें एक व्यक्ति अपने परिवार एक बच्चा, एक बच्ची और अपनी पत्नी के साथ सुबह के समय एक गावं से अपने घर के लिए निकला जिसमें वो धीरे-धीरे यात्रा करके रास्ते पर जा रहे थे। तभी अचानक उनका एक्सीडेंट हो गया जिसमें चालक पति तथा उसकी पुत्री की मृत्यु तत्काल हो गई। जिसमें उसका बेटा और पत्नि बचे जो कि अत्यधिक घायल रूप में मिलें। तो मैं क्या मानू क्या आज भी इन सभी चीजों का पालन करने के बावजूद क्यों एक्सीडेंट हुआ आखिर क्या कारण रहा होगा। क्या यह मान सकते हैं कि उनका जीवन आज तक के लिए ही लिखा था या और कुछ आखिर क्यों यह दुर्घटना का क्या कारण कह सकते हैं कि एक व्यक्ति 30-40 की स्पीड में मोटरसाईकल चलाने के पश्चात ही ऐसी दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हुआ आखिर इसका जिम्मेदार समय है या वह आदमी या ईश्वर या सड़क नियम आखिर कब तक कितने व्यक्तियों की दुर्घटना द्वारा मोत होगी।
