eng
competition

Text Practice Mode

BUDDHA ACADEMY TIKAMGARH (MP) || ☺ || ༺•|✤ आपकी सफलता हमारा ध्‍येय ✤|•༻

created Mar 22nd, 05:40 by Buddha academy


0


Rating

552 words
9 completed
00:00
आज के जमाने मेें संचार साधनों के बिना जीवन को देखना ही असंभव है। प्राचीन काल में कबूतरों और बाज जैसे पक्षियों के जरिये संदेश का आदान प्रदान किया जाता था। संदेश वाहक घोडे की सवारी करके संदेश लेकर जाता था। जिससे कई दिन लग जाते थे। जैसे जैसे विज्ञान का विकास होने लगा नये नये संचार उपकरण जैसे तार और टैलीग्राम और दूरभाष और रेडियो और टेलीवीजर और इंटरनेट और मोबाइल फोन का ईजात होता गया और अब हम सभी संचार के साधनों पर पूरी तरह से आधारित हो गये है। अब विज्ञान ने इतना विकास कर लिया है कि दुनिया में किसी भी इंसान से तुरंत बात की जा सकती है। इतना ही नही विडियो कालिंग करके आमने सामने देखते हुए भी बात की जा सकती पहले लोग संचार के लिए पत्र लिखते थे। ये पहुंचने में बहुत देर लगाती थी पर आज ऐसा बिलकुल नही है। देश और दुनिया में किसी भी इंसान से तुरंत ही बात की जा सकती हैं। संचार के साधनों के विकास से अब जीवन बहुत सरल हो गया है। अब सूचना का आदान प्रदान बहुत सुगम हो गया है। यदि कहा जाये कि आधुनिक समय में टेलीवीजन बेहद लोकप्रिय संचार का साधन है तो इसमें कोई दो राहे नही होगी। यह मनोरंजन का बहुत बडा साधन है। छोटों से लेकर बडो को टेलीवीजन देखना बहुत ही पसंद है। इसके जरिये दूर के चित्रों और विडियो को अपने घर में बैठकर ही बडी आसानी से देखा जा सकता है। इसके जरिये हमें नई नई खबरे मिलती रहती हैं। टेलीकोन के जरिये हम किसी दूर बैठे इंसान से बात कर सकते हैं। आज के समय में ये संचार का बहुत मशहूर साधन बन गया है। आज हम इसके बिना घर से नही निकल सकते है। जवान हो या बूढे सब लोग मोबाइल फोन के आज दीवाने हो गये हैं। आज नये नये फोन हर दिन देशों में लांच होते रहते हैं। इसके जरिये दुनिया में कहीं भी किसी भी इंसान से आडिओ विडियो सुविधा के साथ बात की जा सकती है। आज के समय में यह बेहद लोकप्रिय हो गया है। आज लो इनका उपयोग निजी एवं बाकी जरूरतों के लिए भी कर रहे हैं। आजकल अदालतें भी मुकदमे के लिए इसका प्रयोग कर रही हैं। फोन या नेट की मदद से इसमें आमने सामने किसी दूर बैठे इंसान से बात की जा सकती है। आज ईमेल एक बेहर लोकप्रिय संचार का साधन है। घर बैठे हम अपने प्रियजनों को ईमेल लिखकर हालचाल पता कर सकते हैं। आज के समय में जिस इंसान के पास इंटरनेट की सेवा नही होती है उसे पिछडा माना जाता है। इसके जरिये हम किसी को संदेश भेज सकते हैं। किसी भी चीज के बारे इंटरनेट पर जानकारी ले सकते हैं। इसके जरिये किसी को फोन कर सकते हैं। इससे अनेक प्रकार के लाभ है। अपने प्रियजनों से बात करने के लिए इंतजार नही करना पडता है। आधुनिक संचार के साधनों की कीमत बहुत ही कम है। किसी भी वर्ग का इंसान इसका लाभ उठा सकता है। आज दुनिया के आधुनिक संचार साधनों की मदद से दुनिया के किसी भी क्षेत्र में संदेश प्रेषित करना बहुत आसान हो गया है। यदि संचार के साधनो को हम अपने जीवन से निकाल दें तो फिर से आदिकाल में पहुंच जायेंगे। संचार के आधुनिक साधन हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।  

saving score / loading statistics ...