Text Practice Mode
VINOD SIR COMPUTER CLASSES JOURA
created May 23rd 2022, 11:02 by tech world
0
196 words
6 completed
0
Rating visible after 3 or more votes
00:00
एक गॉंव में एक सुखी परिवार रहता था। उस परिवार में तीन भाई और एक बहन थीें। उनके मां बाप उन चारों से बेहद प्यार करते थे। मगर बीच वाले बेटे से थोड़ा परेशान थे। क्योंकि बड़ा बेटा पढ़ लिखकर डॉक्टर बन गया और छोटा बेटा भी पढ़ लिखकर इंजीनियर बन गया। मगर उनका बीच वाला बेटा बिल्कुल गवांर और आवारा ही बनकर रह गयाा अब उनके दो बेटे डॉक्टर आार इंजीनियर ने शादी भी कर ली और कुछ महीनों के बाद ही उनकी बेटी की भी अच्छे घराने में शादी हो गयी थीं क्योंकि वो बिल्कुल अनपढ़ था और कहीं पर छाेटा सा मजदूरी का काम करता था। इसलिए उसे शादी के लिए कोई भी लड़की नहीं मिल रही थी। और उसके मां बाप उससे बहुत परेशान हो चुके थे। अब जब भी उसकी बहन अपने मायके आती तो पहले वो अपने डॉक्टर और इंजीनियर भाईयों से मिलती थी। मगर बीच वाले भाई से वो बहुत कम मिलती थी। क्योंकि वो उसे ज्यादा पैसे नहीं दे पाता था। लेकिन फिर भी वो अपनी बहन से बहुत प्यार करता था। अब उनके पितजी की बीच वाले बेटे की शादी किये बिना ही मृत्यु हो गई।
saving score / loading statistics ...