eng
competition

Text Practice Mode

बंसोड कम्‍प्‍यूटर टायपिंग इन्‍स्‍टीट्यूट मेन रोड़ गुलाबरा छिन्‍दवाड़ा प्रवेश प्रारंभ मो0नं0 8982805777 प्रो.सचिन बंसोड

created Jan 23rd 2021, 10:21 by Ashu Soni


1


Rating

267 words
13 completed
00:00
बहुत पहले की बात है एक राजा युद्ध में हार गया था। उसके पास कुछ नहीं बचा था, उसे सभी सैनिक, घुड़सवार सभी मारे गए थे। राजा भी अपनी जान बचाने के लिए जंगल में चला गया था। दुश्‍मन देश के सैनिक राजा का पीछा कर रहे थे। ऐसे में राजा अपनी जान बचाने के लिए एक गुफा में जा छुपा। अपनी जान बचाने के लिए उसने गुफा को बड़े पत्‍थरों से बंद कर दिया। दुश्‍मन देश के सैनिक भी राजा को देख नहीं पाए। अब गुफा में राजा कई दिनों से भूखा प्‍यासा बंद था, उसे लगा कि वह नहीं बच पाएगा। गुफा के बाहर दुश्‍मन देश के सैनिक बड़े पत्‍थर- पत्‍थर लगा गए थे, जिन्‍हें निकालने की उसमें हिम्‍मत नहीं बची थी। उसका शरीर कमजोर होने लगा था। राजा बहुत निराश हो गया था। तभी राजा को अपनी मां की कही हुई एक बात याद आई। राजा की मां हमेशा एक कहावत कहती थी, कुछ तो कर, यूं ही मत मर। बस फिर क्‍या था। राजा में जैसे शक्ति गई हो। उसने सोचा कि मरना तो है ही, तो क्‍यूं कोशिशि करके ही देखा जाए। इसके बाद राजा ने कड़ी मेहनत शुरू की और बड़े-बड़े पत्‍थर गुफा के बाहर से हटा दिए और राजा गुफा से बाहर निकल आया। अब राजा अपने मित्र देश के राजा के पास गया और उसकी मदद से उसेन अपना राज्‍य फिर से पा लिया। इससे एक बात साबित हो जाती है कि अगर मन में सोच लो कि आप हार गए हो तो आप हार जाओगे, लेकिन मन में जीत से सफलता ही मिलती है।  

saving score / loading statistics ...