eng
competition

Text Practice Mode

BUDDHA ACADEMY TIKAMGARH (MP) || ☺ || ༺•|✤आपकी सफलता हमारा ध्‍येय✤|•༻

created Oct 21st 2020, 06:57 by my home


0


Rating

368 words
2 completed
00:00
बिहु नृत्‍य भारत के असम राज्‍य का लोक नृत्‍य है जो बिहु त्‍योहार से संबंधि‍त है। यह खुशी का नृत्‍य युवा पुरूषों और महिलाओं दोनों द्वारा किया जाता है और इसकी विशेषता फुर्तीली नृत्‍य मुद्राएं तथा हाथों की तीव्र गति है। नर्तक पारंपरिक रंगीन असमीया परिधान पहनते हैं। हालांकि बिहु नृत्‍य का मूल अज्ञात है, लेकिन इसका पहला आधिकारिक सबूत तब मिलता है जब अहोम राजा रूद्र सिंह ने 1684 के आसपास रोंगाली बिहु के अवसर पर बिहु नर्तकों को रणघर क्षेत्रों में इसका प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया था। बिहु एक समूह नृत्‍य है जिसमें पुरूष और महिलाएं साथ-साथ नृत्‍य करते हैं किंतु अलग-अलग लिंग भूमिकाएं बनाए रखते हैं। आमतौर पर महिलाएं पंक्ति या वृत संरचना का सख्‍ती से पालन करती हैं। पुरूष नर्तक और संगीतकार नृत्‍य क्षेत्र में सबसे पहले प्रवेश करते हैं और वे अपनी पंक्ति को बनाए रखते हैं और समक्रमिक आकृतियां बनाते हैं। जब बाद में महिला नर्तकियां प्रवेश करती हैं तो पुरूष नर्तक महिला नर्तकियों जो अपनी संरचनाओं तथा नृत्‍य क्रम को बनाए रखती हैं, के साथ मिलने के लिए अपनी पंक्तियां भंग कर देते हैं। आमतौर पर नृत्‍य की विशेषता निश्चित मुद्राएं, लय में कूल्‍हें, बाजू, कलाइयों, घुटनाें आदि का अंग-संचालन है लेकिन इसमें छलांगें नहीं हैं। बहुत मामूली लेकिन सूक्ष्‍म अंतर के साथ पुरूष और महिलाओं की नृत्‍य मुद्राएं एक समान हैं। यह नृत्‍य पारंपरिक बिहु संगीत के साथ पेश किया जाता है। सबसे महत्‍वपूर्ण संगीतकार ढोलकिये हैं, जो गर्दन से लटका ढोल एक लकडी तथा हथेली की सहायता से बजाते हैं। आमतौर पर एक से अधिक ढ़लिया प्रदर्शन करते हैं और वे प्रदर्शन के अलग-अलग चरणों में अलग-अलग ताल बजाते हैं। ये तालबद्ध रचनाएं, जिन्‍हें सिउ कहा जाता है, पारंपरिक रूप से कूटबद्ध हैं। नृत्‍य क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले, ढोलकिये एक छोटी तथा तेज गति वाली ताल बजाते हैं। सिउ में परिवर्तन होता है और आमतौर पर ढोलकिये पंक्ति बना कर नृत्‍य क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। आमतौर पर शुरूआत में दर्दनाक मूल भाव देने के लिए एकल कलाकार द्वारा मोहोर जिंगोर पेपा बजाया जाता है तथा इससे नृत्‍य के लिए माहौल तैयार होता है। इसके बाद पुरूष नर्तक एक संरचना बना कर नृत्‍य क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तथा गायन, जिसमें सभी भाग लेते हैं।

saving score / loading statistics ...