eng
competition

Text Practice Mode

साँई टायपिंग इंस्‍टीट्यूट गुलाबरा छिन्‍दवाड़ा (म0प्र0) संचालक:- लकी श्रीवात्री मो0नां. 9098909565

created Jul 28th 2020, 12:41 by lovelesh shrivatri


4


Rating

386 words
1 completed
00:00
एक राजा था। वह अपने आस-पास के राज्‍य में यात्रा करने गया था। तब एक राज्‍य के अधिकारी ने राजा को दो तोतो की जोड़ी उपहार में दी। राजा को वो दोनों तोते बहुत पंसद आये। राजा उन तोतो को महल में लेकर गया। और राजा ने एक बगीचे में तोतो के रहने की व्‍यवस्‍था करवा दी। तोते राजा को बहुत प्रिय थे राजा रोज उन्‍हें अपने महल की खिडकी से देखता था। एक दिन राजा ने तोते पे गौर किया और देखा एक तोता अपनी जगह से उड़ता हैं फिर वापस बैठ जाता है। पर दूसरा तोता अपनी जगह से हिलता ही नहीं एक ही शाखा पे बैठा रहता हैं। फिर राजा अपने महल के लोगों को ये बात बताता है और दरबारियों से तोते को उड़ाने का तरीका खोजने के लिए कहता है।  
महल के सभी लोग तोते को उड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन सभी लोग असफल हो जाते हैं तोता अपनी शाखा से बिल्‍कुल भी नहीं हटता। ये देखकर राजा परेशान हो जाता हैं। सब कुछ आजमाने के बाद राजा राज्‍य में घोषणा करता हैं जो कोई इस तोते को उड़ना सिखाएगा उसको ईनाम मिलेगा। ये बात सुनकर एक किसान महल में आता हैं और कहता महराज मुझे आज्ञा दीजिये शायद मैं इस समस्‍या का समाधान कर सकूं।  
राजा कहता हैं ठीक है अगले दिन राजा महल की खिड़की से देखता है के तोता आसमान में ऊंची उड़ान भर रहा है राजा तोते को उड़ते देख सोच में पड जाता है। राजा किसान को मिलने के लिए महल में बुलाता हैं किसान राजा के सामने आकर खड़ा हो जाता है। राजा कहता है- इतने लोगो के प्रयास के बाद भी तोता अपनी जगह से हिला भी नहीं था लेकिन तुमने ऐसा क्‍या जादू कर दिया कि तोता आसमान में ऊंची उड़ान भरने लगा। किसान ने हाथ जोड़कर राजा से कहा महाराज मैंने कोई जादू नहीं किया ये तो बहुत आसान था। जिस शाखा पे तोता बैठता था बस मैंने वो शाखा काटा दी। और तोता नीचे गिरने के डर से पंख फड फडाने लगा और आसमान में उडने लगा राजा ने उस किसान को ईनाम दिया और वह चला गया।   
शिक्षा- हम सभी को अपने जीवन में सफल होने की क्षमता मिली हैं लेकिन फिर भी लोग अपने जीवन में असफल रहते हैं क्‍योंकि वे प्रयास ही नही करते है।  
 

saving score / loading statistics ...