Text Practice Mode
बंसोड टायपिंग इन्स्टीट्यूट गुलाबरा छिन्दवाड़ा मो.नं.8982805777 सीपीसीटी न्यूू बैंच स्टार्ट
created Feb 26th 2020, 10:18 by Ashu Soni
0
137 words
23 completed
0
Rating visible after 3 or more votes
00:00
वेद गर्मी की छुट्टी में अपनी नानी के घर जाता है। वहां वेद को खूब मजा आता है, क्योंकि नानी के घर आम का बगीचा है। वहां वेद ढेर सारे आम खाता है और खेलता है। उसके पांच दोस्त भी हैं, पर उन्हें वेद आम नहीं खिलाता है। एक दिन की बात है, वेद को खेलते-खेलते चोट लग गई। वेद के दोस्तों ने वेद को उठाकर घर पहुंचाया और उसकी मम्मी से चोट लगने की बात बताई, इस पर वेद को मालिश किया गया। मम्मी ने उन दोस्तों को धन्यवाद किया और उन्हें ढेर सारे आम खिलाएं। वेद जब ठीक हुआ तो उसे दोस्त का महत्व समझ में आ गया था। अब वह उनके साथ खेलता और खूब आम खाता था। दोस्त सुख-दु:ख के साथी होते है। उनसे प्यार करना चाहिए कोई बात छुपाना नहीं चाहिए।
saving score / loading statistics ...