eng
competition

Text Practice Mode

बंसोड कम्‍प्‍यूटर टायपिंग इन्‍स्‍टीट्यूट छिन्‍दवाड़ा म0प्र0 प्रवेश प्रारंभ सीपीसीटी,पीजीडीसीए,डीसीए, की सम्‍पूर्ण तैयारी करवायी जाती है।

created Apr 26th, 04:36 by neetu bhannare


0


Rating

554 words
56 completed
00:00
आज के जमाने में संचार साधनों के बिना जीवन को देखना ही असंभव है। प्राचीन काल में कबूतरों और बाज जैसे पक्षियों के जरिये संदेश का आदान प्रदान किया जाता था। संदेश वाहक घोड़े की सवारी करके संदेश लेकर जाता था जिसमें कई दिन लग जाते थे। जैसे जैसे विज्ञान का विकास होने लगा नये नये संचार उपकरण जैसे तार और टेलीग्राम और दूरभाष और रेडियो और टेलीवीजन और इंटरनेट और मोबाइल फोन का ईजात होता गया और अब हम सभी संचार के साधनों पर पूरी तरह से आधारित हो गये है। अब विज्ञान ने इतना विकास कर लिया है कि दुनिया में किसी भी इंसान से तुरंत बात की जा सकती है। इतना ही नहीं विडियो कालिंग करके आमने सामने देखते हुए भी बात की जा सकती है। पहले लोग संचार के लिए पत्र लिखते थे। ये पहुंचने में बहुत देर लगाती थी पर आज ऐसा बिलकुल नहीं है। देश और दुनिया में किसी भी इंसान से तुरंत ही बात की जा सकती हैं। संचार के साधनों के विकास से अब जीवन बहुत सरल हो गया है। अब सूचना का आदान प्रदान बहुत सुगम हो गया है। यदि कहा जाये कि आधुनिक समय में टेलीवीजन बेहद लोकप्रिय संचार का साधन है तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। यह मनोरंजन का बहुत बड़ा साधन है। छोटों से लेकर बड़ो को टेलीवीजन देखना बहुत ही   पसंद है। इसके जरिये दूर के चित्रों और विडियो को अपने घर में बैठकर ही बड़ी आसानी से देखा जा सकता है। इसके जरिये हमें नई नई खबरे मिलती रहती हैं। टेलीफोन के जरिये हम किसी दूर बैठे इंसान से बात कर सकते  हैं। आज के समय में ये संचार का बहुत मशहूर साधन बन गया है। आज हम इसके बिना घर से नहीं निकल सकते है। जवान हो या बूढे सब लोग मोबाइल फोन के आज दीवाने हो गये हैं। आज नये नये फोन हर दिन देशों में लांच होते रहते हैं। इसके जरिये दुनिया में कहीं भी किसी भी इंसान से आडिओ विडियो सुविधा के साथ बात की जा सकती है। आज के समय में यह बेहद लोकप्रिय हो गया है। आज लोग इनका उपयोग निजी एवं बाकी जरूरतों के लिए भी कर रहे हैं। आजकल अदालतें भी मुकदमे के लिए इसका प्रयोग कर रही हैं। फोन या नेट की मदद से इसमें आमने सामने किसी दूर बैठे इंसान से बात की जा सकती है। आज ईमेल एक बेहद लोकप्रिय संचार का साधन है। घर बैठे हम अपने प्रियजनों को ईमेल लिखकर हालचाल पता कर सकते हैं। आज के समय में जिस इंसान के पास इंटरनेट की सेवा नहीं होती है उसे पिछडा माना जाता है। इसके जरिये हम किसी को संदेश भेज सकते हैं। किसी भी चीज के बारे में इंटरनेट पर जानकारी ले सकते हैं। इसके जरिये किसी को फोन कर सकते हैं। इससे अनेक प्रकार के लाभ है। अपने प्रियजनों से बात करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता  है। आधुनिक संचार के साधनों की कीमत बहुत ही कम है। किसी भी वर्ग का इंसान इसका लाभ उठा सकता है। आज दुनिया के आधुनिक संचार साधनों की मदद से दुनिया के किसी भी क्षेत्र में संदेश प्रेषित करना बहुत  आसान हो गया है। यदि संचार के साधनों को हम अपने जीवन से निकाल दें तो फिर से आदिकाल में पहुंच जायेंगे। संचार के आधुनिक साधन हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।  
 

saving score / loading statistics ...